-->
क्या आप टोक्यो ओलंपिक्स में सिल्वर मेडल हासिल करने वाले रवि दहिया के बारे में यह अनसुनी बातें जानते हैं।

क्या आप टोक्यो ओलंपिक्स में सिल्वर मेडल हासिल करने वाले रवि दहिया के बारे में यह अनसुनी बातें जानते हैं।

        अभी-अभी टोक्यो ओलंपिक्स के गेम्स खत्म हुए हैं। और हमारा देशने भी इस गेम्स मे सात मेडल हासिल किए है। जिसमें पहलवान रवी दहिया भी उन सातो मेडल विजेताओ मेसे एक है।
         हम लोग रवि से गेम्स के साथ-साथ एक आस्था की भी सीख ले सकते हैं। नाहरी गांव के रहने वाले रवि दहिया जैसे कैमरे में दिखते हैं उससे थोड़े अलग भी है।  और उनको अलग बनाती है उनकी आस्था और भगवान पर विश्वास क्योंकि अगर किसी को अपने जीवन में कुछ पाना है तो उसके पीछे बहुत सारे लोगों का विश्वास और आशीर्वाद भी होता है।
        आप सब लोगों ने तो जरूर सुना होगा की  हर एक सफल व्यक्ति के पीछे एक विद्वान का हाथ होता है।  रवी दहिया एक पहलवान होने के साथ-साथ भगवान शिव के बड़े भक्त हैं और उनका मानना है कि उन्हें जो सिल्वर मेडल मिला है वह एक उनके भक्ति का ही एक उदाहरण है। उन्होंने भगवान शिव से यह मन्नत मांगी थी कि यदि उन्हें ओलंपिक 2020 में मेडल मिलता है। तो वह जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार जाएंगे। रवि के गांव के लोग बताते हैं कि सिर्फ रवि ही नहीं बल्कि उनका परिवार भी भगवान शिव और हनुमान जी के बड़े भक्त हैं।
       और यही बात है कि जब रवी दहिया भारत से टोक्यो खेलने के लिए रवाना हुए तो उनकी मां व दादी ने अपने घर पर अखंड ज्योत जलाई थी।
       रवि के भाई पंकज कहते हैं कि 2024 में ओलंपिक मे गोल्ड मेडल के लिए रवि ने भगवान शिव से मन्नत मांगी है। और यही कारण है कि जब भी वह कुश्ती खेलने के लिए नेट पर उतरते हैं। तो सामने वाले पहलवान को देखकर कभी भी कतराते नहीं।
        पहलवान रवि का सपना है कि वह ओलंपिक्स 2024 में अपने परिवार और देश के लिए गोल्ड मेडल लाए और उनका यह सपना जरूर पूरा होगा भगवान उनके साथ है। अपने माता-पिता के आशीर्वाद और देशवासियों के प्यार को वे हमेशा याद रखेंगे और वह गोल्ड मेडल दिलाने का बड़ा प्रयास करेंगे।
        ऐसा उनका कहना है। 

0 Response to "क्या आप टोक्यो ओलंपिक्स में सिल्वर मेडल हासिल करने वाले रवि दहिया के बारे में यह अनसुनी बातें जानते हैं।"

Post a Comment

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel