
क्या आप भी अपने घर के छत पर सोलर पैनल लगाना चाहते हैं। जानिए कितना आएगा खर्चा सरकार भी देगी आपको सब्सिडी। How To Get Solar Panel Subsidy?
आजकल बिजली हमारे जीवन का एक ऐसा साधन बन चुका है। जो कि हमारे लिए अति महत्वपूर्ण है। और आजकल तो लगभग हमारे घर के सारे साधन ही बिजली पर चलते हैं। इससे हमें यह प्रतीत होता है कि बिजली हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हुई है। लेकिन आखिर वह भी तो फ्री में नहीं मिलती अगर हम एवरेज से देखे तो कम से कम 500 और ज्यादा से ज्यादा 1500₹ हम हर महीने बिजली का बील भरते हैं। और अगर साल की बात करें तो यह करीब 15000 से 20000₹ तक जाता है।
लेकिन आप सोलर पैनल लगाकर अपना खर्चा बचा सकते हैं। अगर आप अपने घर के छत पर सोलर पैनल लगाते हैं तो आप अपने हर महीने आ रहे बिजली के बिल से छुटकारा पा सकते हैं और आपको इस काम मे सरकार भी मदद करेगी।
दरअसल केंद्र सरकार द्वारा 2022 तक 175 गीगावॉट ग्रीन एनर्जी प्रोड्यूस उत्पादन करने का सपना है। आप यह सोलर पैनल कहीं भी लगा सकते हैं जहां अच्छी तरह से सनलाइट आता और अगर आपका सोलर पैनल आपके जरूरत से ज्यादा बिजली उत्पादन कर रहा है। तो आप इस बिजली को बेच भी सकते हैं न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी मिनिस्ट्री यह केंद्र सरकार का मंत्रालय है जो आपको छत पर लगने वाले सोलर प्लांट पर 30% सब्सिडी प्रदान करती है।
यह भी पढे : क्यों होते है सड़क किनारे रंगबिरंगी पत्थर ?
सबसे पहले आपको खुद के पैसे से अपने छत पर सोलर प्लांट लगा रहा होगा जिसे लगभग कम से कम 80000 से 90000₹ तक खर्चा आ सकता है। लेकिन जब आप सरकार की तरफ से सब्सिडी लेंगे तो यह सोलर प्लांट करीब 60000 से 70000₹ तक आएगा अगर हम इस सोलर प्लांट के जीवन की बात करें तो यह करीब 25 साल तक चल सकते हैं। और इसका मेंटेनेंस भी बहुत कुछ ज्यादा नहीं होता है लेकिन आपको 10 साल बाद सोलर बैटरी बदलनी पड़ती है जिसे करीब ₹20000 खर्च आता है। और अगर आपका सोलर प्लांट ज्यादा बिजली उत्पन्न करता है। तो आप इसे किसी प्राइवेट कंपनी को भेज भी सकते हैं और इसके लिए आपको आरएडीएस से कांटेक्ट करना होगा।
अगर आपके पास पैसे नहीं है तो आप लोग भी ले सकते हैं। अगर आप 2 किलो वाट का सोलर पैनल लगाते हैं तो 1 दिन में लगभग 10 यूनिट बिजली उत्पन्न होती है जो कि 1 महीने मैं 300 यूनिट होती है।
इसके लिए आप नजदीक के Electricity Office पर जा सकते है।
0 Response to "क्या आप भी अपने घर के छत पर सोलर पैनल लगाना चाहते हैं। जानिए कितना आएगा खर्चा सरकार भी देगी आपको सब्सिडी। How To Get Solar Panel Subsidy?"
Post a Comment