-->
Stock Market क्या है? क्या सच मे यह जुआ(Gamling) है? जान लीजिए सारी जानकारी के साथ।

Stock Market क्या है? क्या सच मे यह जुआ(Gamling) है? जान लीजिए सारी जानकारी के साथ।




       Share Market को Stock Market या Equity Market नाम से भी जाना जाता है। Equity Market एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां पर आप अपने पैसे को निवेश करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। स्टॉक मार्केट मे अलग-अलग कंपनियों के नाम से शेयर होते हैं।
       इस बाजार में कंपनियों के शेयर खरीदे या बेचे जाते हैं।मतलब जिस कंपनी के शेयर आप निवेश करते हैं उस कंपनी के आप कुछ प्रतिशत Owner बनते हैं। और जैसे ही अगर उस कंपनी को प्रॉफिट होता है। तो आपके खरीदे हुए शेयर की फेस वैल्यू ज्यादा होती है। वहीं अगर कंपनी Loss को हो रहा है तो आप ने खरीदे शेयर की फेस वैल्यू कम होती है।
      जो भी कंपनियां स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड होती है वह आईपीओ के जरिए अपनी कंपनियों को स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड कराते हैं और स्टॉक एक्सचेंज के जरिए उस कंपनी के शेयर की बोली लगाई जाती है।
     पहले समय में शेयर की खरीदी बिक्री बोलियो से होती थी और खरीदने बेचने वाले मुहजुबानी बोली(Bid) लगाया करते थे। लेकिन आजकल यह सारा काम एक्सचेंज के जरिए ऑनलाइन किया जाता है। जहा खरीदने बेचने वाले एक दूसरे को जान भी नहीं सकते।
      अगर हम शेयर मार्केट की इतिहास की बात करें तो इसकी शुरुआत करीब 400 साल पहले ही हुई थी। उस समय की डच ईस्ट इंडिया कंपनी की Ships दुनियाभर नए-नए इन्वेंशन के लिए घूमा करती थी। तो उस समय जो जहाज के मालिक होते थे वह पब्लिक को ऑफर करते थे कि तुम हमारे जहाज में पैसा लगाओ और जैसे ही हमारा जहाज वापस खजाना लेकर आएगा उसमें से कुछ प्रतिशत आपको भी मिलेगा।
      लेकिन उस समय में जहाजों का डूबना खतरा बहुत होता था। इसलिए लोग अपने पैसे चार या पांच जहाजों में लगाते थे जिसे आज हम Diversified Portfolio कहते हैं।
       स्टॉक एक्सचेंज ऐसी जगह है जहां कंपनियों के शेयर खरीदते हैं या बेचते हैं। इस जगह पर शेयरों की बोली लगाई जाती है। 
     स्टॉक एक्सचेंज में दो तरह के मार्केट आते हैं।
   • Primary Market 
   • Secondary Market 
      प्रायमरी मार्केट मे कंपनियां स्टॉक एक्सचेंज में पहली बार सूचीबद्ध होती है। और अपने शेयर जारी करती है इन शेयरों की वैल्यू कंपनी पर आधारित होती है। कंपनिज आईपीओ के जरिए अपने शेयर को स्टॉक एक्सचेंज के जरिए जारी करती है।
     सेकेंडरी मार्केट Traded Market कहा जाता है यह एक ऐसा मार्केट है जहां पर कंपनियों के शेयरों की ट्रेडिंग रेगुलर होती है। और निवेशक Broker के माध्यम से अपने शेयर खरीदते हैं।
भारत के Stock Exchange  
    स्टॉक एक्सचेंज एक ऐसी जगह है। जहां सारी कंपनियां लिस्टेड होती है। हर एक देश में अपने-अपने स्टॉक एक्सचेंज है। जहां उस देश की कंपनियों की लिस्टिंग होती है।
    भारत में भी सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज है पहला BSE(Bombay Stock Exchange) जिसमें लगभग 5400 कंपनियां लिस्टेड है। और दूसरा है NSE(National Stock Exchange) इसमें 1700 कंपनी लिस्टेड है।
    इन स्टॉक्स एक्सचेंज को मेजरमेंट करने के लिए सेंसेक्स और निफ्टी बनाया गया है।  जिसे इंडेक्स भी कहा जाता है। NIFTY मे करीब 50 कंपनीज आती है। वहीं सेंसेक्स में 30 बडे कंपनिज का Average लिया जाता है।
Share Market काम कैसे करता है?
     SEBI Securities Exchange Board of India के अंडर ही स्टॉक मार्केट का सारा काम चलता है। कंपनियों की लिस्टिंग करना भी है SEBI के हाथ में है।
     जो भी निवेशक जिस कंपनी में निवेश करना चाहते हैं। वह अपने ब्रोकर की मदद से किसी भी स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड कंपनी के शेयर खरीदते हैं।
     वहीं NIFTY 50 में NSE मे लिस्टेड 50 कंपनियों की Average से यह Index बनाया जाता है। और यह कंपनिज मार्केट कॅप बाकी कंपनियों से बड़ा है।  इसी तरह से SENSEX30 में भी BSE की लिस्टेड कंपनी का इंडेक्स होता है।
    जब इन कंपनियों की शेयर Price बढती है  तो Index भी बढता है और कम होती है तो Index भी कम होता है।
      शेयर खरीदने के लिए बैंक अकाउंट,ट्रेडिंग अकाउंट और डिमैट अकाउंट जरूरी होते हैं। और आजकल यह अकाउंट आप ऑनलाइन खोल सकते हैं। इसलिए आपको किसी Broker के एप्लीकेशन को डाउनलोड करना होगा वही वेरीफिकेशन के बाद आपका अकाउंट है SEBI द्वारा एक्टिवेट किया जाता है।
     वैसे तो शेयर खरीदने के बहुत सारे पैसों की जरूरत नहीं होती है। अगर आप कोई Fundamentally Strong कंपनी का शेयर लेते है। और उस कंपनी की शेयर Value सौ है। तो आप उस कंपनी का एक  शेयर खरीद सकते हैं। और जैसे जैसे आपके पास पैसे आते हैं।  वैसे उस समय के मार्केट प्राइस के हिसाब से आप उस शेयर को खरीद सकते हैं।
    बाजार में उतरने के लिए किसी भी डिग्री या कोर्स की जरूरत नहीं है। अगर आपके पास पैसा है तो आपको कंपनी के फाइनेंसियल स्टेटमेंट पढ़ने भी नहीं आते है। तो आप अपने ब्रोकर की मदद से अच्छे कंपनी में निवेश कर सकते हैं।
     अगर आप कोई न्यूज़ देखकर या कंपनी का रिटर्न देखकर निवेश करते हैं। तो यह सच में Gamling है। अगर आप किसी कंपनी के Financial Statement,Balance Sheet,Profit And Loss जैसे टर्मिनोलॉजिस पर स्टडी करेंगे तो यह कोई गैंमलिंग नहीं है। लेकिन इसमें रिक्स होती ही है।
     अगर आपको Stocks का ज्यादा नॉलेज नहीं है। तो आप Index या Mutual Fund भी निवेश कर सकते हैं।

0 Response to "Stock Market क्या है? क्या सच मे यह जुआ(Gamling) है? जान लीजिए सारी जानकारी के साथ।"

Post a Comment

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel